तालाब में मछली की देखरेख के रहे भाई बहन को दो युवकों ने किया गाली गलौच व धमकी, शिकायत

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के बरीपुर गांव में तालाब में पड़ी मछली की देखरेख कर रहे भाई बहन को गांव के दो व्यक्ति गाली गलौच करते हुए दौड़ा लिया और धमकी देने लगे । पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है ।
सैनी कोतवाली के बरीपुर निवासी शिवधनी पुत्र स्व देव नाथ ने रविवार को अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव में स्थित एक तालाब में पांच लोगों के साथ मिलकर मछली पाल रखी है । शिव धनी के मुताबिक रविवार की सुबह निजी कार्य से सैनी गया था इस दौरान तालाब में पड़ी मछली की देखरेख उसका पुत्र सूचित व पुत्री करिश्मा कर रही थी । शिवधनी का आरोप है कि इस दौरान गांव के दो युवक आए और गाली गलौच करते हुए फावड़ा लेकर दौड़ा लिया और धमकी देने लगे । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *