डीएम ने मलाजनी और धरवार गांवों में किसान फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा की

फोटो:फार्मर रजिस्ट्री की जानकारी देते डीएम शुभ्रांत शुक्ला

किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से होने वाले लाभों के बारे में बताया
 ETAWA NEWS: किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने के उद्देश्य से रविवार को जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला ने क्षेत्र के ग्राम मलाजनी और धरवार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री अभियान की प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकारियों को रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने ग्राम सभाओं में मौजूद किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ने के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को भविष्य में मिलने वाली सभी सरकारी योजनाओं, सब्सिडी और सहायता राशि का लाभ सीधे उनके बैंक खातों में मिलेगा। समीक्षा बैठक के दौरान एसडीएम कुमार सत्यम जीत सिंह व तहसीलदार नेहा सचान ने भी किसानों से संवाद करते हुए रजिस्ट्री प्रक्रिया को सरल बताया और उन्हें जल्द से जल्द पंजीकरण कराने की अपील की। उन्होंने लेखपालों को लक्ष्य निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए।क्षेत्रीय लेखपाल दीपक, पंकज, जयपाल, अनुराग और शिवम के अलावा बड़ी संख्या में किसान ग्रामीण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मौके पर किसानों के फार्म भरवाकर रजिस्ट्री प्रक्रिया भी शुरू कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *