Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SAHARANPUR NEWS: अवगत कराना है कि दिनांक 25.10.2025 को वादिया द्वारा थाना उपस्थित आकर एक लिखित तहरीर बावत अभियुक्त आसू उर्फ फौजी पुत्र कृष्णपाल उर्फ किशनपाल नि0 ग्राम उनाली थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर द्वारा वादिया को बहला-फुसलाकर ढाबे पर ले जाकर तथा कोल्ड ड्रिन्क मे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, फोटो/वीडियो वायरल करने के नाम पर पैसे लेना तथा अभि0 के अन्य साथी द्वारा धमकी देने के सम्बन्ध मे थाना नागल पर मु0अ0सं0 338/25 धारा 64(1)/123/308(2)/351(3) बीएनएस व ¾ पोक्सो अधि0 पंजीकृत कराया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा घटना का संज्ञान लेकर तत्काल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आदेश-निर्देश दिए गए। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबन्द के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी नांगल राजकुमार चौहान के कुशल नेतृत्व में नागल पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 02.11.2025 को मजफ्फरनगर-देहरादून हाईवे पर ग्राम खजूरवाला मे एम0एल0डी0 स्कूल के पास से अभियुक्त आसू उर्फ फौजी पुत्र कृष्णपाल उर्फ किशनपाल निवासी ग्राम उनाली थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।