थाना क़ुतुबशेर पुलिस ने मिशन शक्ति फेज़ 5.0 के अंतर्गत नये कानून एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान

SAHARANPUR NEWS: रविवार को एंटी रोमियो टीम की महिला उपनिरीक्षक सुमन, महिला आरक्षी ममता महिला हेड कांस्टेबल कमलेश एवं महिला हेड कांस्टेबल मोंटी द्वारा क्षेत्र के लेबर कॉलोनी बाजार, शारदा नगर बाजार, मानक मऊ बस अड्डा तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं की चौपाल लगाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को मिशन शक्ति फेज़ 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। टीम द्वारा महिलाओं को डिजिटल अरेस्टिंग संबंधी फैल रही झूठी अफवाहों से सतर्क रहने हेतु सचेत किया गया, साथ ही साइबर अपराधों — फर्जी कॉल, अनचाहे लिंक, OTP फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी आदि से बचाव के उपाय बताए गए। इसके अतिरिक्त महिलाओं को नये तीनों कानूनों — भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA)
तथा Zero FIR व E-FIR की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि वे अपने अधिकारों से परिचित होकर आत्मनिर्भर बन सकें।
साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं — विधवा पेंशन, सुमंगला योजना, बाल कल्याण योजनाएं, गुड टच-बैड टच, आपरेशन नशा मुक्ति आदि की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं व बालिकाओं को निम्न हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया —
1090 वूमेन पावर लाइन
1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन
108 एंबुलेंस सेवा
112 पुलिस आपातकालीन सेवा
कार्यक्रम में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई तथा नाम व नंबर अंकित कर पंपलेट वितरित किए गए। थाना क़ुतुबशेर पुलिस ने यह संदेश दिया कि —
“महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन ही मिशन शक्ति का संकल्प है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *