Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

भयभीत पत्रकार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर जान माल की सुरक्षा के जाने की की मांग
LAKHIMPUR KHERI NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया के सख्त शासन काल में दबंगों का कार्य है मामला कोतवाली सदर की पुलिस चौकी मिश्राना का बताया जाता है जहां पर मोहल्ला लक्ष्मी देवी कॉलोनी गढ़ी रोड पर किराए के मकान में रह रहे जिला ब्यूरो दैनिक समाचार पत्र नित्यानंद वाजपेई के घर पर आज दो दर्जन दबंगों ने सुबह 10:00 बजे धावा बोल दिया और घर में जबरन घुसकर काफी गाली गलौज करते हुए एलानिया जान से मारने की धमकी दे डाली। दबंगो के धावे से भयभीत पीड़ित पत्रकार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर मामले की जांच कराए जाने तथा जांच में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उक्त मामले की जानकारी लेने पर पत्रकार नित्यानंद वाजपेई ने बताया कि गत तीन माह पूर्व उनके बेटे प्रीतेश बाजपेई से मोहल्ला शांति नगर निवासी युवराज उर्फ युवी व उनके साथियों के साथ विवाद हो गया था जिसके बाद समझौता कर दिया गया था उसके बाद भी उक्त युवराज और उनके भाई अक्षत मिश्रा नमन मिश्रा और सिवांश तिवारी ,टुकटुक तिवारी तथा 8-10 अन्य साथी लोग मेरे बेटे को घेर कर काफी मारा पीटा था जिसकी लिखित तहरीर कोतवाली सदर में दी गई थी जिसमें काफी लोगों के समझाने बुझाने के बाद पुलिस चौकी में ने दोनों पक्षों को डांट डपट कर सुलह समझौता करा दिया था। घटना दिनांक 1.11.2025 समय 4:00 बजे शाम की है कि जब प्रीतेश अपनी कोचिंग अपने दोस्तों के साथ वाई.डी. कॉलेज के पास जा रहा था जैसे ही वह पीके इंटर कॉलेज के पास पहुंचा तभी उक्त लोगों ने उसको उसके दोस्तों को रोका और आमदा फौजदारी हो गए दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी दोनों पक्षों को चोटे आयी हैं जिसमें प्रीतेश की उंगली को ईट से युवराज ने कुचल दिया तब उक्त लोगों ने अपने कई अन्य साथियों को बुला लिया तब तक उक्त लोगों ने गाडाबंदी कर दी। जिससे रितेश व प्रीतेश उसके साथी भयभीत हो गए और कोतवाली तक नहीं पहुंच सके और ना ही उन लोगों का कोई मेडिकल ही हो सका।उक्त घटनाक्रम को लेकर आक्रोशित उपरोक्त नामजद लोग दिनांक 2 नवंबर 2025 समय करीब 10:00 बजे पत्रकार नित्यानंद वाजपेई के घर पर दंडा लाठी के साथ धावा बोल दिया और घर में घुसकर काफी देर तक हंगामा काटते रहे और भद्दी भद्दी अश्लील गालियां देते रहे ।शोर सुनकर काफी लोग आ गए लोगों को आते देख उक्त लोगों ने एलानिया जान से मार कर लाश गायब कर देने की धमकी दी और कहा साले हमारे पास दो-दो भटटे चलते हैं हम तुमको मार डालेंगे और एक महीने के अंदर जेल से बाहर आ जाएंगे हमारा कुछ नहीं होगा पीड़ित पत्रकार ने उपरोक्त मामले की मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।