एक्सीडेंट में घायल महिला की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत

LAKHIMPUR KHERI NEWS: थाना के रानीबेहड़ गांव में एक्सीडेंट में घायल महिला की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव घर लेकर पहुँचे। घर पहुँच कर परिजनो ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मितौली थाना क्षेत्र के रानीबेहड़ गांव के निवासी ओमकार की पत्नी माला देवी (40) सोमवार 27 अक्टूबर को शाम को घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। तभी पड़ोस का रहने वाला सौरभ पुत्र हरीश चंद्र ने बाइक से महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को परिजन मितौली सीएचसी लेकर पहुँचे। जहाँ पर डाक्टरो ने महिला को ओयल ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में भी डॉक्टरों ने महिला को मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया। जहाँ पर इलाज के बाद शनिवार सुबह करीब 7 बजे महिला की मौत हो गई। जिसके बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शनिवार देर रात शव को लेकर अपने गांव पहुँचे। जिसके बाद रात में ही मृतका के पति ओमकार ने गांव के सौरभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए सुबह अंतिम संस्कार करने की बात कही। लेकिन सुबह परिजनो ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। कुछ देर बाद थाना प्रभारी मितौली रविन्द्र सोनकर के समझाने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। वही पुलिस मुकदमा दर्ज होने के बाद मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतका के पड़ोस का रहने वाला आरोपी सौरभ घर से फरार चल रहा है। मृतका के 7 बच्चे है। जिसमे 2 लड़के व 5 लडकिया है। जिसमे से एक लड़की की शादी हो चुकी है। अपनी माँ मौत के बाद बच्चो का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *