Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: रविवार, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान* जनपद में चलाया जा रहा है, जिंसके अन्तर्गत थानाध्यक्ष महिला थाना शिल्पी शुक्ला ने काउंसलरों के सहयोग से अभियान चला कर महिलाओं को जागरूक किया, एवं बिखरते परिवारों को जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया है बताते चलें कि जनपद मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के दिशा निर्देशन में महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक शिल्पी शुक्ला, काउंसलर सुश्री कुसुम गुप्ता, क्षमा टंडन, कय्यूम ज़रवानी एवं श्रीमती नीति गुप्ता के द्वारा दहेज उत्पीड़न,घरेलू हिंसा के उत्पीड़न, साझी गृहस्थी में निवास को लेकर उत्पन्न होने वाली समस्याओं के प्रार्थनापत्रों में काउंसलिंग की गयी है
केस संख्या-1 थाना खीरी
के अन्तर्गत ग्राम पनगी कला निवासी पम्मी ने दिनांक 25-10-2025 को शिकायती प्रार्थना जनपद सीतापुर के थाना सदर के ग्राम इस्माइलपुर निवासी अपने पति गुलशन कुमार व ससुरालियों के विरुद्ध देकर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारने पीटने का आरोप लगाया था , दोनों पति-पत्नी के संसर्ग से एक पुत्र भी है ,दोनों में म लड़ाई झगडा होता रहता था , प्रभारी निरीक्षक महिला थाना ने उक्त मामले के पक्षकारों को बुलाकर सुलह समझौता कराने के निर्देश महिला आरक्षी सरिका चौहान को दिया था , महिला आरक्षी सरिका चौहान ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर थाना प्रभारी व काउंसलर के समक्ष उपस्थित कराकर काउंसलिंग कराई जिस पर दोनों पक्षों ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने के लिए तैयार होकर पुनः पति अपनी पत्नी और बच्चे को अपने साथ ले गया !
केस संख्या 2 थाना फरधान के अन्तर्गत ग्राम पीरपुर निवासी श्रीमती बबिता व थाना कोतवाली सदर के ग्राम सलेमपुर कोन अमर बिहार कालोनी के रहने वाले घनश्याम का बिबाह सात वर्ष पूर्व हुआ था , दोनों के संसर्ग से 02 बच्चे थे और बबिता पुन: गृभवती भी है,आपसी कलह होने के कारण बबिता अपने मायके चली गयी थी दोनों में आपसी सामंजस्य अच्छा नहीं था बबिता व घनश्याम ने अपनी शिकायत प्रभारी निरीक्षक महिला थाना से की थी जिसपर महिला आरक्षी सुमन लता को दोनों पक्षों को बुलाकर सुलह समझौता के उपस्थित कराने का निर्देश प्रभारी निरीक्षक महिला थाना ने दिया था जिस पर महिला आरक्षी सुमन लता ने पक्षकारों को महिला थाने पर बुलाया सुलह का प्रयास प्रभारी निरीक्षक महिला थाना व काउंसलरो के समक्ष कराया दोनों पक्ष साथ रहने के लिए तैयार हो गये पति घनश्याम अपनी पत्नी व बच्चों को विदा कराने पत्नी के मायके जाएगा और सभी मतभेद दोनों पक्ष समाप्त करके साथ साथ रहेंगे !
काउन्सलर के सहयोग से 06 जोड़े पति-पत्नी की विदाई कराई गई है,05 मामले ऐसे थे जिनमें पति-पत्नी में अत्यधिक मनमुटाव था जिसमें पक्षकारों को सोचने का समय दिया गया है,इस अवसर पर महिला थाने की महिला आरक्षी सुमन लता, सारिका चौहान, एवं पक्षकारों के परिवारिजन भी उपस्थित रहे जिन्हें अभियान मिशन शक्ति फेज 5.0के तहत महिलाओं के हेल्पलाइन नंबर अन्य योजना कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित पेंशन योजना, कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया