Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

खाटू श्याम महोत्सव में बाबा के भजनों से गुंजायमान रहा पूरा मन्दिर परिसर
LAKHIMPUR KHERI NEWS: गोला नगर के समीप मोहम्मदी रोड स्थित बरमबाबा कंजा देवस्थान पर श्रीश्याम सेवा समिति गोला द्वारा इस वर्ष भी श्री खाटू श्याम जी के मंदिर में देवउठनी एकादशी और खाटू श्याम बाबा के जन्मदिवस के पावन अवसर पर श्री श्याम दीवाने सेवा समिति द्वारा श्याम बाबा का जन्मोत्सव केक काटकर बड़े धूमधाम से मनाया गया।जन्म उत्सव के दौरान खाटू श्याम मंदिर में श्री श्याम दीवाने सेवा समिति द्वारा पत्रकारों को सम्मानित किया गया। शनिवार को मन्दिर प्रांगण में श्री खाटू श्याम बाबा के दर्शनों के लिए भक्तों का जन सैलाब उमड़ा, हजारों की संख्या में श्याम प्रेमियों ने बाबा के जन्म उत्सव में शामिल होकर किये दर्शन, बाबा अपने भक्तों को बारी-बारी से दर्शन देते रहे।कार्यक्रम में अजय गुप्ता और शिवम गुप्ता के द्वारा मधुर स्वर में सुंदर भजनों “हारा हूं बाबा पर तुझ पर भरोसा है…, खाटू वाला श्याम है’, ‘श्रृंगार तेरा बाबा कहो किसने सजाया है’, ‘सांवरे सलोने का ना कोई जवाब’, आय दिन जन्मदिन श्याम का हम सब बोलेंगे हैप्पी बर्थडे टू यू ” गाया तो श्याम की भक्ति में सराबोर होकर श्रोता झूम उठे। मंदिर प्रांगण में फूल और इत्र वर्षा होती रही। संकीर्तन के समापन होने के उपरांत समिति द्वारा श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया। सभी भक्तों व सभी नगरवासियों के उज्जवल भविष्य की बाबा से कामना की गई। श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर दर्शन करने पहुंचे पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, विजय महेश्वरी,गोला देहात प्रधान राजेश गिरि ने लिया खाटू श्याम बाबा का आशीर्वाद।कार्यक्रम का समापन श्री खाटू श्याम बाबा की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। मंदिर के पुजारी सन्तोष पाठक ने सभी भक्तों को श्याम बाबा का आशीर्वाद दिया और सभी ने भंडारे का प्रसाद श्रद्धा-भाव से ग्रहण किया। इस अवसर समिति के अध्यक्ष दीपक राजपूत( बोझिया वाले) महामंत्री अजय गुप्ता,अनिल जलोटा,अनिरुद्ध गुप्ता,आशुतोष रस्तोगी,बबलू जायसवाल,शिवम गुप्ता,संतोष गुप्ता,अनुराग गुप्ता,सुधीर गुप्ता,सुमित राठौर,प्रवीण रस्तोगी,रमेश वर्मा,संजय गुप्ता( बद्री स्वीट),संदीप राजपूत, अभिषेक राजपूत,जितेंद्र गुप्ता,रिशू महेश्वरी, मयंक महेश्वरी, विवेक कुमार(KV कंपटीशन),सौरभ जायसवाल,आयुष गुप्ता, रजत देवल ,मुकेश राठौर,प्रमोद सोनी,सौरभ सिंह,नवनीत श्रीवास्तव,सचिन वर्मा,राहुल गुप्ता(तीर्थ),रवि गुप्ता(नरेश लाइट ) एवं अन्य सभी सेवादार मौजूद रहे।