Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: नगर के चौकी चौराहे पर देर रात कपड़ा ठेले वालों का आतंक इतना बढ़ गया कि अब 12 बजें कपड़ा ठेला लगाने के नाम पर महिलाओं से छेड़छाड़ करने पर उतारूं हो जाते हैं इसके साथ ही लड़कियों को बाथरूम के बहाने अधेरे में गंदी हरकतें व नियत से हावी हो जातें हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है जब दुकानें बंद रहती है तो कपड़ा ठेला 12 बजे आकर कौन काम करतें हैं जो नेपाली महिलाऐं युवतियां को रात में करना पड़ता है परेशानियों का सामना। आपको बता दें कि रात में कपड़ा ठेला लगाने वाले रात के 12 बजें आकर ठेला सजाकर नेपालियों को ठगने का काम शुरू कर देते हैं अगर कोई वाद विवाद होता है या फिर चोरी छिनौति होती तो ठेला लगाने वाले फौरन गायब सौ जाते वही पुलिस के हर गस्त पर नजरे गढ़ाए रहते हैं जिससे चोरी चकारी झिनौती की संभावनाएं ज्यादा बढ़ जाती है। जबकि रात में सारी स्थानीय दुकानें बंद रहती है तो फिर इनको किसके आदेश पर रात को ठेला लगाने फरमान जारी हुआ । कुछ ठेले वाले रात 10 बजे ठेला सजाकर टाकिज चौराहा स्टेशन चौराहे पर अधेरे या फिर चौकी के बगल व पीछे खड़ा कर देते हैं जिससे पुलिस की नजर इनपर न पड़े और पुलिस की गस्त इधर उधर जैसे ही होती हैं फौरन कपड़ा ठेले वाले अपना अपना ठेला सड़को पर खडा कर बसों की नेपाली यात्रियों को कपड़ा बेचने के चक्र में पूरे बस की रेकी कर कभी मोबाईल गायब कर देते तो कभी बैंग गायब तो कभी महिला व युवतियों से अश्लील हरकतें करने लग जाते हैं पुलिस में भी तमाम नेपाली यात्रियों ने मोबाइल चोरी बैंग चोरी पैसे लूटने की लिखित शिकायत की उसके बाद भी पुराने हो चुके पुलिस के जवान कार्रवाई करने में शर्मा रहें हैं।