चोरी के ट्रैक्टर के साथ दो पकड़े

JALAUN NEWS: कैलिया थाना पुलिस ने चोरी के एक ट्रैक्टर को बरामद कर लिया है। दो लोग इस चोरी में शामिल होने के संदेह में गिरफ्तार किये गये हैं। पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार ने बताया कि जिले के सभी थानों की तरह कैलिया थाना पुलिस भी हर रोज सड़क पर गुजरने वाले वाहनों पर निगाह रखती है। इस क्रम में शनिवार को कैलिया थाना प्रभारी ने कोंच रोड पर खैरी मोड़ के पास सड़क से गुजर रहे ट्रैक्टर को संदिग्ध समझ कर रोक लिया। उन्होंने ट्रैक्टर चालक से पूंछतांछ की तो वह हड़बड़ाने लगा। इस पर उन्होंने चालक और उसके साथी के साथ कड़ाई की जिसके बाद उन्होंने कबूल दिया कि ट्रैक्टर चोरी का है। तलाशी में चालक के पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ।
गिरफ्तार किये गये आरोपियों के नाम अरवार निवासी सुनाया व रिजवान निवासी नरी बताये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *