दीपचंद सैनी बने डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी के नगर अध्यक्ष

JALAUN NEWS: डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष मनोज राजा के निर्देशन में शनिवार को दीपचंद सैनी को नगर कालपी का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मनोनयन की सूचना मिलते ही नगर के पत्रकारों और सहयोगियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। जिलाध्यक्ष मनोज राजा ने बताया कि दीपचंद सैनी लगातार संगठन के प्रति सक्रिय और समर्पित रहे हैं। उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि नवमनोनीत नगर अध्यक्ष एक सप्ताह के भीतर तहसील क्षेत्र के सक्रिय और पेशेवर पत्रकारों को शामिल कर नगर कार्यकारिणी का गठन करें तथा अनुमोदन के लिए प्रस्ताव प्रेषित करें। नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय पत्रकारों व शुभचिंतकों ने दीपचंद सैनी का माला पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *