Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण मिर्जापुर, विंध्याचल मंडल की वृहद बैठक संपन्न
MIRZAPUR NEWS: अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण नई दिल्ली इकाई मिर्जापुर के कार्यकर्ताओं की मैराथन बैठक आज संरक्षण के कैंप कार्यालय न्यू कॉलोनी महुवरिया में संपन्न हुआ बैठक की अध्यक्षता संरक्षण के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश सेठ एवं संचालन प्रदेश सचिव रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने किया बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संरक्षण के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट उपस्थित रहे बैठक में आगामी 10 दिसंबर विश्व मानवाधिकार दिवस के कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई तथा बैठक में निर्णय लिया गया की 10 दिसंबर को मिर्जापुर जनपद में अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण विशाल मानवाधिकार उत्सव का आयोजन करेगी तथा नवंबर माह में यातायात पखवाड़ा में संरक्षण के कार्यकर्ता जागरूकता अभियान चलाने का कार्य करेंगे बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सोनू अहमद अंसारी ,रत्नेश विश्वकर्मा को जिला उपाध्यक्ष मिर्जापुर अजय सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष राजगढ़ मन्नू लाल को नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुनार एवं उमेश त्रिपाठी को नगर उपाध्यक्ष चुनार बनाया गया तथा डॉक्टर ओमप्रकाश जायसवाल को जिला उपाध्यक्ष प्रयागराज संरक्षण के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे ने नियुक्त किया बैठक को संबोधित करते हुए संरक्षण के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण पूरे भारत का सबसे बड़ा मानवाधिकार संगठन है जो गरीबों पीड़ितों के हक अधिकार के लिए लगातार कार्य कर रही है संरक्षण 10 दिसंबर को मिर्जापुर जनपद में विशाल मानवाधिकार उत्सव का आयोजन करेगी
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष आजाद आलम ने कहा कि संरक्षण जाति और धर्म से ऊपर उठकर मानव की सेवा के लिए संकल्पित हैं बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मिर्जापुर जयप्रकाश सेठ ने कहा कि मिर्जापुर जनपद में संरक्षण लगातार अन्याय अत्याचार के खिलाफ संघर्ष कर रही है हम लोगों ने पूरे वर्ष हजारों पीड़ित व्यक्तियों की मदद किया और उनके मानवाधिकार अधिकारों की रक्षा किया संरक्षण मिर्जापुर में 10 दिसंबर को विश्व मानवाधिकार दिवस का विशाल कार्यक्रम करेगी और नवंबर माह में यातायात पखवाड़ा में जन जागरूकता अभियान निकलेगी बैठक में प्रमुख रूप से रविंद्र कुमार श्रीवास्तव आनंद कुमार सिंह महेंद्र नाथ सोनकर राजन जायसवाल मोहम्मद कैश शिव स्वरूप श्रीवास्तव सलीम अहमद उमेश त्रिपाठी मनु लाल विशाल गुप्ता राम कृष्ण विधानसभा अध्यक्ष मेजा मनोज कुमार अनवर अली रामनाथ बिंद अजय सिंह आशीष श्रीवास्तव अभिनव रंजन श्रीवास्तव प्रदीप कुमार सिंह रविंद्र जीत शर्मा भोलानाथ बिहार मोहम्मद यासीन सिद्धार्थ त्रिपाठी पवन यादव ओमप्रकाश शिव सहाय बिंद शिव शंकर श्रीवास्तव ओम प्रकाश जायसवाल अंबुज मिश्रा कमलेश कुमार राहुल शर्मा इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे.