Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JALAUN NEWS: पीड़ित शिवम और मयंक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाकर पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाए। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ितों शिवम निवासी शान्ति नगर और मयंक उमरार खेड़ा ने बताया कि दिनांक 30/10/2025 को समय रात्रि 8 बजे फोटो ग्राफी का कार्य खत्म करके अपने घर लौट रहे थे तो रस्ते में हिमांशु और शिवा व चन्द्र प्रकाश और विवेक ने रोककर गांजा व शराब के लिए पैसे मांगने लगे जिस पर मन किया तो चारों लोगों ने मिलकर मारपीट कर मरणासन्न स्थिति में वीडियो बनाया जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। जिसकी सूचना कोंच बस स्टैण्ड चौकी में दी गई जिस पर पुलिस ने गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया और दूसरे दिन चारों को गिरफ्तार करने के बाद कोंच बस स्टैण्ड चौकी स्टाफ ने रुपए लेकर छोड़ दिया गया जब मैंने चौकी में जाकर पूछा तो कहने लगे कि नाबालिग है इसलिए छोड़ दिया जबकि चारों लड़के बालिग हैं और क्रिमिनल है। बड़ा सवालखबर चलने के बाद क्या आखिर पुलिस क्रिमिनलों को बचाती हैं या फिर करती हैं बड़ी कार्यवाही ।