Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: सुप्रीम कोर्ट का आदेश न मानने वाले कंधई थानाध्यक्ष को सुप्रीम फटकार लगने के बाद आखिरकार पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने निलंबित कर दिया। कंधई थाना क्षेत्र के राम सागर तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में 28 मार्च 2025 को याचिका दायर की थी। इसमें कहा गया था कि सुप्रीम कोर्ट से स्थगन आदेश के बावजूद कंधई थानाध्यक्ष गुलाबचंद्र सोनकर ने उसे गिरफ्तार कर प्रतापगढ़ जिला न्यायालय में पेश किया। सुप्रीम कोर्ट का आदेश दिखाने पर उसके साथ मारपीट की गई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एडीजी प्रयागराज ने जांच कर अपनी रिपोर्ट भेजी। इसमें बताया गया कि थानाध्यक्ष व दो दरोगा ने कोर्ट के आदेश की जानकारी के बावजूद आरोपी को गिरफ्तार कर थाने में रखा और परिजनों को सूचना नहीं दी। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई। इस पर पुलिस अधीक्षक ने शनिवार की देर रात एसओ कंधई गुलाबचंद्र सोनकर को निलंबित कर दिया। साथ ही पट्टी कोतवाली में तैनात अपराध निरीक्षक अनिल कुमार को कंधई थाने की कमान सौंपी।