शुआट्स और गोपाल दास क्लब को मिली जीत

फोटो:असद कासिम स्मृति अंडर-16 राज्य स्तरीय क्रिकेट में सक्षम वर्मा को मैन ऑफ द मैच देते लियाकत अली और केशव शुक्ला को मैन ऑफ द मैच देते ओम प्रकाश श्रीवास्तव।

असद कासिम अंडर-16 राज्य स्तरीय क्रिकेट में सक्षम और केशव शतक से चूके

PRAYAGRAJ NEWS: शुआट्स क्लब और गोपाल दास क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर स्वर्गीय सैयद असद कासिम स्मृति राज्य स्तरीय अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किया। शुआट्स क्लब के सक्षम वर्मा (92 रन, 88 गेंद, 11 चौके, दो छक्के) और गोपाल दास क्लब के केशव शुक्ला (92 नाबाद, 76 गेंद, दस चौके, चार छक्के) ने अर्धशतकीय की पारी खेली। मजीदिया कॉलेज मैदान पर सोमवार को खेले गए मैच में टॉस हारकर शुआट्स क्लब ने 32.5 ओवर में 209 रन (सक्षम वर्मा 92, शिवांश जायसवाल 35, प्रेरक पाल 23, मोहम्मद फैज 3/35, कार्तिकेय तिवारी 3/44, सुधांशु सिंह 2/32) बनाए। जवाब में डीएसए क्लब की टीम 23.4 ओवर में 91 रन (सिद्धार्थ मिश्रा 35, हर्षित 26, समीर 3/09, प्रेरक पाल 2/11) पर सिमट गई। सक्षम वर्मा को पूर्व क्रिकेटर लियाकत अली ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। मैच में मोहम्मद आरिफ व मोहम्मद नबी अंपायर एवं खुर्शीद अहमद व मोहम्मद स्कोरर रहे। दौलत हुसैन मैदान पर 34.5 ओवर में 165 रन (अमीन इब्ने मोइन 50, अब्दुल्ला हस्सान 26, अभय गौतम 22, पीयूष मौर्य 2/13, अमन खान 2/26, आर्यन श्रीवास्तव 2/26, विकास सिंह 2/29 बनाए। जवाब में गोपाल दास क्लब ने 28.3 ओवर में 6 विकेट पर 166 रन (केशव शुक्ला 92 नाबाद, रौनक यादव 17 नाबाद, अभय गौतम 2/16, मोहम्मद अनस, अहमद वाइज, मोहम्मद हमदान व पार्थवर्धन एक-एक विकेट) बना लिए। केशव शुक्ला को पूर्व क्रिकेटर ओमप्रकाश श्रीवास्तव (राजा बेटा) ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। मैच में हितेश श्रीवास्तव व विपिन केसरवानी अंपायर एवं अंकित पांडेय आशीष भारतीय व स्कोरर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *