Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

निशुल्क संस्कार पाठशाला में बच्चों संग केक काटकर मनाया खुशी का पल
FATEHPUR NEWS: समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए युवा सभासद मोहम्मद आफताब ने अपना जन्मदिन इस वर्ष भी एक अनोखे अंदाज़ में मनाया। हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने अपने विशेष दिन को गरीब और जरूरतमंद बच्चों के साथ साझा करते हुए निशुल्क संस्कार पाठशाला में केक काटा और बच्चों संग हर्षोल्लास से जन्मदिन मनाया। समाजसेवा और मानवता का यह अनोखा संगम लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशियों की चमक देखते ही बन रही थी। आफताब ने बच्चों को उपहार वितरित किए, उनके साथ खेलकूद में हिस्सा लिया और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। निशुल्क संस्कार पाठशाला में लगभग 60 बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जाती है, साथ ही उन्हें आवश्यक सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई जाती है। सभासद मोहम्मद आफताब ने कहा कि बच्चों के साथ जन्मदिन मनाने का जो आनंद है, वह किसी बड़ी पार्टी या आयोजन में नहीं मिल सकता। इनकी मुस्कान ही मेरे लिए सबसे बड़ा तोहफा है। इस अवसर पर स्कूल शिक्षिका सलमा, मोहम्मद अरबाज, अमन, शालू, मोहम्मद अख्तर, अरबाज, आसिफ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।