शांति भंग की आशंका में 17 गिरफ्तार, कई वांछित व वारंटी भी दबोचे गए

FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान शांति भंग की आशंका में 17 लोगों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। थाना चांदपुर से 2, बकेवर से 1, थरियांव से 1, ललौली से 2 और गाजीपुर से 11 लोगों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा पुलिस टीमों ने वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी की। थाना जाफरगंज से 2, किशनपुर से 2, हुसैनगंज से 4, खागा से 4, राधानगर से 2, जहानाबाद से 2 और खखरेरु से 2 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए।
यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 82 वाहनों का चालान किया, 1 वाहन सीज किया और 2 वाहनों से ₹3000 का शमन शुल्क वसूला। सराहनीय कार्य के तहत थाना जहानाबाद पुलिस ने अभियुक्त हिमांशू उर्फ छोटू केवट, निवासी ग्राम रोशनपुर, थाना जहानाबाद को गिरफ्तार किया। उसके पास से 2 देशी बम बरामद हुए। इस पर थाना जहानाबाद में मुकदमा संख्या 187/2025, धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *