Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: जिलाधिकारी डॉ0 अमित पाल की अध्यक्षता में उदयन सभागार में जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विगत बैठक में दिए गऐ निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी को शेष 199 ग्राम पंचायतों में भी ग्रीन चौपाल का गठन कर नियमित रूप से ग्रीन चौपाल का आयोजन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विशिष्ट वनां के संरक्षण के लिए की जा रहीं कार्यवाही की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में स्थित वेटलैण्ड पर साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्हांने अधिशासी अधिकारियों से नगर निकायां में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट कार्यों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी दारा नगर को कुबरी घाट की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए मॉडल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि दिनांक 04 नवम्बर को गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसके अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संजय कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।