राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौड़ में लवलेश ने स्वर्ण व सतेंद्र ने जीता रजत

KAUSHAMBI NEWS: प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक हुई 69वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कौशांबी के लवलेश सरोज ने दो स्वर्ण व सतेंद्र सरोज ने रजत पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है।
कौशांबी ब्लाक के चुन्नी का पूरा गांव का लवलेश सरोज पुत्र कृष्ण गोपाल व सतेंद्र सरोज पुत्र रामबली कनैली स्थित राधेश्याम इंटर कालेज में कक्षा 9 के छात्र है। दोनों की रूचि शुरू से ही एथलेटिक्स के दौड़ में रही है और वह प्रतिदिन गांव की ही सड़कों में अभ्यास करते हैं। दोनों के पिता किसान है। सोमवार को प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में हुई 400 व 600 मीटर सब जूनियर की दौड़ प्रतियोगिता में लवलेश ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया वहीं सतेंद्र ने 400 मीटर की सब जूनियर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए रजत पदक हासिल किया। कौशांबी के दोनों छात्रों की जीत पर प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थित जनपद के व्यायाम शिक्षक राजीव सिंह, मनमोहन सिंह व मानस मिश्रा ने उन्हें बधाई देते हुए स्वयं के साथ जनपद का रोशन करने पर प्रोत्साहित किया जिससे राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए दोनों का मनोबल बढ़ाया। वहीं छात्रों के स्कूल के प्रधानाचार्य मनीष कुमार सिंह व खेल प्रशिक्षक श्रवण कुमार ने छात्रों की सफलता पर बधाई प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *