सात माह से मानदेय न मिलने पर ग्राम रोजगार सेवक आर्थिक संकट में, मुख्य विकास अधिकारी से लगाई गुहार

मानदेय और ईपीएफ भुगतान लम्बित, रोजगार सेवकों ने जताई नाराजगी
KAUSHAMBI NEWS: जनपद भर के ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी आर्थिक परेशानी को लेकर मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर गुहार लगाई है। रोजगार सेवकों का कहना है कि उन्हें पिछले सात महीनों से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उनके परिवारों पर आर्थिक संकट गहराता जा रहा है और बच्चों की शिक्षा पर भी इसका असर पड़ रहा है।रोजगार सेवकों ने बताया कि शासन से पूर्व में मानदेय की धनराशि भेजी गई थी, परंतु संबंधित विभाग के शिथिल रवैये के चलते भुगतान नहीं हो सका। साथ ही पूरे जनपद में ईपीएफ  का भुगतान भी लंबित है।उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से मांग की है कि शासन से प्राप्त धनराशि को प्राथमिकता के आधार पर ग्राम रोजगार सेवकों का बकाया मानदेय और ईपीएफ भुगतान शीघ्र जारी कराया जाए।रोजगार सेवकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *