Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: प्रतापगढ़ जनपद में आज इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मान्यता संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्य डॉ शैलेन्द्र श्रीवास्तव एवं प्रयागराज मण्डल संयोजक डॉ श्याम देव के दिशानिर्देशन में प्रतापगढ़ जिला संरक्षक डॉ आर पी सिंह एवं मण्डल सह संयोजक डॉ अनिल कुमार बरनवाल के नेतृत्व में जनपद प्रतापगढ़ के निरीक्षण भवन में पॉलिटिकल गॉड फादर ऑफ फिशरमैन, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार आदरणीय डॉ संजय कुमार निषाद जी का इलेक्ट्रो होम्योपैथी से जुड़े साथियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान माननीय मंत्री जी ने इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा — “स्वदेशी चिकित्सा पद्धतियाँ हमारी संस्कृति की जड़ हैं, इन्हें बढ़ावा देना जनसेवा का एक सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर संयुक्त संघर्ष समिति के प्रयागराज मण्डल के सह संयोजक डॉ अनिल कुमार बरनवाल, प्रतापगढ़ जिला संरक्ष आर पी सिंह, प्रतापगढ़ जिला संयोजक डॉ वी डी मौर्या, डॉ मोहम्मद जावेद, डॉ ए के सिंह, डॉ भूपेंद्र पाण्डेय, डॉ विमलेश मिश्रा, डॉ राकेश त्रिपाठी, डॉ जे एन बरनवाल, डॉ कमलेश, डॉ अभय सिंह, डॉ अग्रहरी आदि उपस्थित रहे।