Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

AURAIYA NEWS: थाना अजीतमल क्षेत्र के ग्राम यदुवंशपुर में दो युवकों द्वारा दो नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाने का प्रयास किया गया। परिवार की सतर्कता से दोनों लड़कियों को सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। जानकारी के अनुसार, ग्राम यदुवंशपुर निवासी एक व्यक्ति ने थाना अजीतमल में तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार रात्रि करीब 3 बजे अभिषेक दोहरे पुत्र रामदास व विकास पुत्र मनोज कुमार, निवासी नवले पुरवा थाना अजीतमल, उसकी दो नाबालिग पुत्रियों को बहला-फुसलाकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान परिजनों की नींद खुल गई और उन्होंने सतर्कता दिखाते हुए दोनों युवकों व लड़कियों को पकड़ लिया। बाद में सभी को थाने पहुंचाया गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।थाना प्रभारी अजीतमल ने बताया कि नाबालिग लड़कियों के बयान दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है।