पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाही कर न्यायालय भेजा

AURAIYA NEWS: थाना अजीतमल पुलिस ने शांति भंग की आशंका की आशंका के चलते बड़ी कार्रवाई करते हुए सात अभियुक्तों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में रवेन्द्र दोहरे निवासी बीसलपुर, अनिल कुमार निवासी अटसू, खुशीलाल निवासी राजपुरा, रंजीत निवासी राजपुरा, प्रभाष निवासी उम्मरपुर, बृजेन्द्र सिंह उर्फ झम्मन निवासी पटेल नगर अजीतमल तथा राजीव निवासी बाबरपुर शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *