Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LUCKNOW NEWS: 3 नवंबर को रेशम विकास विभाग लखीमपुर-खीरी द्वारा राजकीय रेशम फार्म सैदापुर देवकली में मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना के अंतर्गत पांच दिवसीय रेशम प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में चयनित 30 लाभार्थियों को विभाग द्वारा प्रशिक्षण किट वितरित की गई। चयन में अजीविका मिशन समूहों तथा रेशम सहकारी समिति के सदस्यों को प्राथमिकता दी गई है। विभाग के तकनीकी अधिकारी महेन्द्र शंकर और गोपाल चन्द्र ने प्रतिभागियों को रेशम उत्पादन की तकनीकी जानकारी दी। कार्यक्रम के संयोजक एवं फार्म प्रभारी प्रमोद कुमार ने प्रशिक्षण का शुभारंभ कराया।इस अवसर पर उप निदेशक (रेशम) अरविन्द कुमार ने योजना की रूपरेखा व प्रशिक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि लाभार्थी रेशम उत्पादन बढ़ाकर अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं।क्षेत्र पंचायत सदस्य मो. याशीन ने योजना को क्षेत्र के कृषकों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया तथा सभी से इसका अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।कार्यक्रम में क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य मो. याशीन, विकास विभाग के अधिकारी, अजीविका मिशन के समूह सदस्य, बहुउद्देश्यीय प्राथमिक रेशम सहकारी समिति के मुख्य प्रवर्तक महेन्द्र यादव सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।