Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: कस्बे के महात्मा बुद्ध लोक कल्याण एवं ग्राम विकास संस्थान व अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों को एनसीएल जागरूकता अभियान के तहत जीरो-एफआईआर ई-एफआईआर महिला एवं बाल संरक्षण व नए कानून के बारे में विस्तृत जानकारी साझा किया गया इंस्पेक्टर महेश चंद ने पुलिस के कामकाज का तरीका बताया साथ ही विद्यार्थियों को हेल्प डेस्क पर शिकायत और निवारण के तरीके बताये नया आपराधिक कानून यूपी कॉप कार्यक्रम के तहत इंस्पेक्टर महेश चंद ने भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय एब्लॉन पब्लिक स्कूल व महात्मा बुद्ध लोक कल्याण विकास संस्थान के बच्चों को बीएनएस बीएनएसएस व बीएसए के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही 50 बच्चों ने नए कानून प्रश्नों में प्रतिभाग लिया प्रतिभाग करने के बाद बच्चों द्वारा संक्षिप्त नुक्कड़ नाट्य किया गया जिसमें बच्चों को विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त हुई व बच्चों का मनोबल बढ़ा जबकि कुछ विद्यार्थी हिचकने लगे तो इंस्पेक्टर महेश चंद ने बताया कि घबराने की जरूरत नहीं है आप पुलिस को मित्र की तरह समझ कर बात करो विद्यार्थियों ने हिचक तोड़ी और आनलाइन एफआईआर दर्ज करने के तरीके से लेकर अन्य जानकारियां प्राप्त की इस अवसर पर पुलिस स्टाफ समेत विद्यालय के प्रधानाचार्य व अध्यापक गण मौजूद रहे।
विद्यार्थियों ने सीखे ऑनलाइन ई-एफआईआर के तरीके
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत महात्मा बुद्ध लोक कल्याण विकास संस्थान,भीम राव अम्बेडकर तराई महाविद्यालय व एब्लॉन पब्लिक स्कूल में जीरो एफआईआर,ई-एफआईआर व महिला एवं बाल संरक्षण का प्रावधान नये अपराध प्रोधौगिकी ओर फोरसिक के उपयोग से सम्बन्धित प्रावधान पीडित केन्द्रित प्रावधान आदि पर विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर के भागीदारी दर्ज कराई साथ ही विद्यार्थियों ने कहा कि यह अनुभव भविष्य में हमारे लिए लाभप्रद रहेगा।