Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: निघासन तहसील क्षेत्र के मदनापुर प्राथमिक विद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक एक मगरमच्छ स्कूल परिसर में घुस आया,मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया हैं वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को बाद में शारदा नदी में छोड़ दिया हैं। यह घटना दक्षिण निघासन लुधौरी वन क्षेत्र के अंतर्गत हुई हैं ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम के कार्यों की सराहना की और कहा समय पर कार्रवाई न होने पर बड़ा हादसा हो सकता था वहीं वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को मगरमच्छ से सावधानी बरतने की सलाह दी है। साथ ही उन्हें बताया कि अगर कभी भी मगरमच्छ दिखे तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें।