वार्षिकोत्सव में बच्चों ने पेश किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

ढखेरवा के सरदार पटेल अकैडमी मैं मनाया गया वार्षिक उत्सव
LAKHIMPUR KHERI NEWS: चौराहे के धौरहरा मार्ग पर संचालित सरदार पटेल एकेडमी में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का प्रबंधक सन्तरण बाजपेई व प्रधानाचार्य वी.के.सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। तत्पश्चा टी कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।गत वर्षो की भांति विद्यालय प्रांगण में आयोजित हुए वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मंच पर आकर्षक एकांकियां एवं मधुर गीतों की प्रस्तुतियां पेश कर उपस्थित अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान बच्चों ने देशप्रेम की भावना, महिलाओं का सम्मान व अधिकार, सोले, कविसम्मेलन, उरी सर्जिकल स्ट्राइक, ऑपरेशन सिंदूर में डॉक्टर सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह की वीरता समेत विभिन्न सामाजिक व राष्ट्र हित के प्रति एकांकियां प्रस्तुत किया। व्यवस्थापक ललित बाजपेई की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला संयोजक कमलेश शुक्ला, भारतीय स्ववित्तपोषित स्कूल प्रबंधक संघ के प्रदेश संरक्षक तुलसीराम वर्मा, कोषाध्यक्ष नईम अंसारी, पंकज सिंह राठौर, दिनेश जायसवाल, आनंद पांडे, डॉ. सुमित, डॉ. क्षमित व केके तिवारी समेत सैकड़ो की संख्या में अभिभावक गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *