Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं व नगर/ब्लॉक अध्यक्षों एवं मंडल पदाधिकारियों की संगठन सृजन अभियान के तहत समीक्षा बैठक जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन पर आयोजित हुई। उक्त बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने संगठन की समीक्षा करते हुए ब्लॉक/नगर अध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि आप सभी को बूथ कमेटियों का गठन अति शीघ्र करना होगा l साथ ही पटेल ने यह भी कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा SIR कराया जा रहा है इस पर भी हम सभी को सजग रहना होगा साथ ही प्रत्येक बूथ पर BLA 2 का गठन आगामी 7 नवम्बर तक कंपलीट कर लेना होगा। उपरोक्त गठन में किसी भी प्रकार की हीला हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तत्पश्चात उपस्थित संभावित विधान सभा प्रभारियों की भी प्रगति रिपोर्ट ली पटेल ने सभी विधानसभाओं के प्रभारियों का आवाहन करते हुए कहा कि आप सभी लोग भी अपनी अपनी विधान सभा में बूथ कमेटियों के गठन में ब्लॉक अध्यक्षों को सहयोग कीजिए ताकि जल्द ही गठन पूरा हो सके।
बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष मोहन चंद्र उप्रेती ने किया।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित कैप्टन मोनिस अली नकवी, अन्नू मिश्रा, प्रेम वर्मा, राजेंद्र गुप्ता अब्दुल रहीम, रामजीवन राज, मोनू सिंह, सत्ती सरन गौतम, वरुण चौधरी, रामपाल शाक्य, लतीफ आजम, चंद्र प्रभा अवस्थी, कोमल सिंह, किरण पटेल, सरोजनी अवस्थी, पंकज दीक्षित, बाबू राम दीक्षित, सुनील भार्गव, दीपक बाजपेई, विजेंद्र राठौर, गंगा राम राजवंशी, उद्देश्य गिरी, सचिन शाह, अमित राठौर आदि सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे।