Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: थाना क्षेत्र में कस्ता भीखमपुर मार्ग पर कुतलुपुर गाँव के मोड़ के पास रविवार देर रात कस्बे के राजा हॉस्पिटल के डॉक्टर राजा बाबू का एक्सीडेंट हो गया। उनकी कार गन्ना भरी ट्रॉली से टकरा गई। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गये। परिजनों द्वारा अस्पताल लाया गया था। जहाँ से उनको लखीमपुर रेफर कर दिया गया था। कस्बा निवासी डॉ फैजान शेग उर्फ राजा बाबू पास के ही जमात अली के साथ रविवार देर रात को अपने दोस्त को छोड़ने उमरपुर चठिया गये हुए थे, उधर से लौटते वक्त थाना क्षेत्र के कस्ता भीखमपुर मार्ग पर कुतलुपुर गाँव की मोड़ के पास गन्ना लदी ट्राली से टकरा गये। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गये। उसमे बैठे डॉ राजा व जमात अली गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कार से उनको निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। उनके बड़े भाई चांद बाबू ने बताया हादसा देर रात हुआ था अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उनके सर और गर्दन में चोटें आई हैं। वहीं उनके साथी जमात अली के भी पैर में चोट आई है। दोनों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।