थाई और तिब्बती परम्परा के अनुसार हुआ शांति पाठ

KUSHINAGAR NEWS: म्यांमार मंदिर में दिवंगत भंते ज्ञानेश्वर के पार्थिव शरीर के समक्ष थाइलैंड और तिब्बत मॉनेस्ट्री के भिक्षुओं ने थाई और तिब्बती परम्परा के अनुसार शांति पाठ किया।
सोमवार को तिब्बत मॉनेस्ट्री के प्रमुख कंचुक लामा ने तिब्बती परम्परा के अनुसार सभी रश्मों को पूरा करते हुए भदंत की आत्मा की शांति के लिए धम्म पाठ किया। इसी क्रम में थाई मॉनेस्ट्री के प्रमुख डॉ पी सोम पोंग के निर्देशन में भंते डॉ कितिफान, पी पविन, पी नलोंग, पी अनुवत आदि ने भदंत नंदिका के साथ बैठकर पाठ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *