Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

राज्य सूचना आयुक्त ने कहा – जन सूचना अधिकारी जिम्मेदारी से करें कार्य
JAUNPUR NEWS: राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि विकसित भारत में विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित उत्तर प्रदेश में विकसित जनपदों का योगदान निर्धारित है। उन्होंने कहा कि जौनपुर जनपद के विकास का लक्ष्य भी सभी के सामूहिक प्रयासों से ही पूरा होगा। डॉ. अग्निहोत्री लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जन सूचना अधिकारियों को अपने स्तर से जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए न्यूनतम समय में आवेदकों को सूचना उपलब्ध कराना चाहिए, जिससे उनकी समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त हो सके। राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि यह अवसर आगामी पच्चीस वर्षों की कार्ययोजना से जुड़ने का है। आज भारत एक नए भारत के रूप में तेजी से उभर रहा है। वैश्विक मंच पर भारत वर्तमान में दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो चुका है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में संचालित सैकड़ों विकास योजनाएं विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। जौनपुर में भी आधारभूत संरचना का व्यापक जाल बिछाया जा रहा है। ‘एक जिला एक उत्पाद’ योजना से स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिली है। डॉ. अग्निहोत्री ने कहा कि अब आवश्यकता है कि जन-जन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाए। जन सूचना अधिकारी सजग रहकर इस मिशन के सहभागी बनें और शासन की पारदर्शिता को मजबूत करें।