वीरपुर चोरसी में चौपाल लगाकर ग्रामवासियों को किया गया जागरूक

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) जनपद के पचपेड़वा थाना क्षेत्र के वीरपुर चौरसी गांव में 3 नवंबर 2025 को एक चौपाल का आयोजन किया गया। यह चौपाल पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल कुमार और क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री जितेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक श्री ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम/मिशन शक्ति टीम द्वारा लगाई गई। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत आयोजित इस चौपाल में महिलाओं और पुरुषों को ‘नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन’ के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, साइबर क्राइम से संबंधित अपराधों, बाल श्रम और यातायात नियमों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। चौपाल में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इनमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, वुमेन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108 और गर्भवती स्वास्थ्य सेवा 102 शामिल थे। इसके अतिरिक्त, सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं जैसे सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन आदि के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, ताकि ग्रामीण इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *