सचिव हौसला प्रसाद पर रिश्वत माँगने तथा आवास सूची से नाम काटने का आरोप

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) पचपेड़वा खंड विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत रजडेरवा थारू में सचिव हौसला प्रसाद पर गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने उन पर आवास सूची से नाम काटने और जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। श्रीराम पुत्र सहदेव और जोखई प्रसाद पुत्र सहदेव सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि रिश्वत न देने पर सचिव ने आवास योजना की सूची से उनके नाम हटा दिए। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए उनसे 500 रुपये की रिश्वत मांगी जाती है। उनका कहना है कि पैसे न देने पर उन्हें ब्लॉक कार्यालय के कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। इन आरोपों के संबंध में, सचिव हौसला प्रसाद ने कहा है कि ये सभी आरोप निराधार और झूठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *