Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के सभागार में आज एआई प्राज्ञा के निर्देशन में कार्यशाला का शुभारंभ हुआ । विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी प्रमोद कुमार ने इस अवसर पर छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उपरोक्त शब्द कहे। विश्वविद्यालय की ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल द्वारा एआई से प्रारंभिक परिचय के लिए 3 नबम्बर से १० नबम्बर तक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि एवं अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। डॉ संदीप अग्रवाल द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं प्रशिक्षकों से परिचय करवाते हुए विगत वर्षों में आयोजित ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट की जानकारी साझा की। एवं भविष्य की योजना पर बताया कि विदेशों में रोजगार, उद्योग की मांग के अनुसार प्रशिक्षण पर कार्य कर रहें है।
परीक्षा नियंत्रक राज बहादुर द्वारा उनके कार्यालय मे एआई के प्रयोग पर प्रकाश डाला गया। ट्रेनिंग प्लेसमेंट के संयोजक प्रोफेसर एमएम सिंह ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं डिजिटल कौशलों से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम उत्तर प्रदेश शासन के सहयोग से और अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संस्था ‘वन मिलियन टू वन बिलियन द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है जो संयुक्त राष्ट्र संघ से सम्बन्धित संस्थान है और विश्वभर में युवाओं को एआई, डिजिटल नवाचार, नेतृत्व और सामाजिक उद्यमिता के क्षेत्र में प्रशिक्षित करने का कार्य कर रही है। 1एम 1बी संस्था के नॉर्थ इंडिया के सीनियर एग्जिक्यूटिव श्री शुभम कपूर द्वारा उद्घाटन सत्र को संबोधित किया गया । उन्होंने जानकारी दी कि उपरोक्त कार्यक्रम में प्रशिक्षक अभिनव, प्रवीण और राज, विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल एवं प्रोजेक्ट-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को एआई की मूलभूत अवधारणाएँ, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स तथा एआई आधारित समाधान विकसित करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा ।
कार्यशाला के सफल संचालन में प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल वॉलंटियर टीम नैन्सी खैरा (अनुसंधान छात्रा), प्रियल चतुर्वेदी (शिक्षण सहायक), श्रृष्टि यादव, श्रुति प्रकाश और कीर्ति वर्मा का विशेष योगदान रहा। छात्र प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट टीम के सदस्यों में अंकित सिंह राठौर, क्रिश, वर्मा तथा लतिका सिंह गुर्जर ने आयोजन की व्यवस्थाओं, तकनीकी सहायता और समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विभिन्न संकायों के शिक्षक सहयोगी – प्रोफेसर आलोक वर्मा, प्रोफेसर रितू सिंह, डॉ अतुल गोयल, डॉ संजय सेंगर, डॉ आदित्य नारायण, डॉ बलबीर, डॉ सुमिरन, इत्यादि अपने विभाग के छात्रों के साथ उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में तकनीकी सीख और नवाचार का प्रवाह बना रहा तथा विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर एआई की नई अवधारणाओं और उपकरणों को आत्मसात् किया। यह कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के “एआई रेडी उत्तर प्रदेश” के विज़न को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है। इस पहल का संचालन आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की विशेष सचिव श्रीमती नेहा जैन के मार्गदर्शन में एवं वन एम वन बी संस्था से शिवम अग्रवाल द्वारा किया जा रहा है।