भारत विकास परिषद द्वारा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

JHANSI NEWS: झाँसी भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा एवं मणिकर्णिका शाखा के संयुक्त तत्वावधान में अध्यक्ष अशोक बिलगैंया की अध्यक्षता में, डा० प्रदीप श्रीवास्तव पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष के कार्यक्रम संयोजन में एवं डा० ऐ० के० सांवल के निर्देशन में निशुल्क स्वास्थ्य एवं जांच शिविर का आयोजन, मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लखनऊ के सहयोग से सांवल हास्पिटल में किया गया।
लगभग 165 मरीजों की निशुल्क हड्डियों में कैल्शियम की जांच, ई० सी० जी०, पी० एफ० टी०, यूरो फ्लोमीटरी, मधुमेह, आदि जांचें निशुल्क की गई एवं मरीजों को उचित परामर्श दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन डा० प्रदीप श्रीवास्तव ने किया एवं आभार सचिव आर० पी० मोदी ने व्यक्त किया। शिविर को सफल बनाने में डा० विनीता सांवल, कुंजबिहारी गुप्ता, देवेन्द्र गुप्ता, महिला शाखा संयोजिका मनीषा नरवरिया, डा० स्वपनिल मोदी, डा० ऊषा सेन, रश्मि सक्सेना, वन्दना नाहर, स्वाति, सिंह, मीनू सोनी, डा० के० जी० द्विवेदी, शिशिर गुप्ता, श्याम सुंदर अग्रवाल, अशोक अग्रवाल पीएनबी, ई० मनोज गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, प्रेम चन्द्र अग्रवाल, राममूर्ति अग्रवाल, राकेश मेहरोत्रा, राजेन्द्र गुप्ता, सुमन गुप्ता, सी० बी० राय, पी० के० भटनागर, पुरुषोत्तम स्वामी, सियाशरण चतुर्वेदी, गिरिजा शंकर राजपूत, के० एन० मालवीय, राय  आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *