Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

लोक मंच भारत दैनिक न्यूज हर पल एक नई दिशा की ओर अग्रसर:ओम प्रकाश उपाध्याय
SONBHADRA NEWS: (राम अनुज धर द्विवेदी) सोनभद्र जिले के न्यू कालोनी सदर में लोक मंच भारत दैनिक न्यूज पेपर कार्यालय का उद्घाटन व सम्मान समारोह का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। प्राप्त जानकारी अनुसार लोक मंच भारत दैनिक न्यूज पेपर कार्यालय का उद्घाटन न्यू कालोनी, राबर्ट्सगंज में मुख्य अतिथि विंध्याचल मंडल ओम प्रकाश उपाध्याय एवं सोनभद्र सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर रिवन काटकर किया गया।लोक मंच भारत दैनिक न्यूज के जिला संवाददाता भानु प्रताप व संरक्षक विनोद कुमार मिश्र द्वारा मुख्य अतिथि ओम प्रकाश उपाध्याय सूचना अधिकारी मंडल मिरजापुर विंध्याचल, विशिष्ट अतिथि विनय कुमार सिंह सूचना अधिकारी का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात लोकमंच भारत न्यूज के सूरज दुबे, सम्पादक राज कुमार तिवारी, सह-सम्पादक राम लाल साहनी को साल व बुक एंव पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपस्थित हर क्षेत्र के संवाददाता द्वारा अतिथियों को फूल मालाओं से लाद दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विंध्याचल मंडल सूचना अधिकारी द्वारा उपस्थित पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सबसे पहले तो हम जिले में खुले कार्यालय के प्रमुख व पूरे टीम को बधाई देते हैं और खबर को लेकर सचेत करते हुए कहा कि जब भी कोई खबर प्रकाशित करें उस खबर को सम्बंधित से पूछ कर बयान सहित लगाए जिससे आप के समाचार में धार बनी रहे। विशिष्ठ अतिथि जिले के सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि सूचना विभाग व पत्रकार एक सेतु के अनुसार कार्य करते हैं जब आप कोई खबर प्रकाशित करते हैं जिसमें किसी के लिए पाजिटिव अथवा निगेटिव प्रतीत होती हैं इससे बचने के लिए आप सम्बंधित से पूछ ताछ कर खबर प्रकाशित करें तो आप सदैव खबरें अच्छा लिखेगें। इस मौके पर,सूरज दूबे,राजकुमार तिवारी,विनोद मिश्रा, सेराज अहमद,राम लाल साहनी, भानु प्रताप, अमित कुमार,छवि साहनी, राकेश कुमार कनौजिया, विवेकानन्द मिश्र,पंकज देव पाण्डेय, शिव प्रकाश पाण्डेय, मुकेश पाण्डेय, बृज भूषण तिवारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार मिश्र ने किया तथा आए हुए आगंतुकों का आभार व्यक्त भानु प्रताप ने किया।