Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: (शाहिद वारसी) मेहनत और लगन का जब साथ हो, तो सफलता कदम चूमती है। जिले की बेटी एनी सिंह ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। दिनेश कुमार सिंह उर्फ मिंटू भैया की पुत्री एनी ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एनी की सफलता की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। हर कोई एनी की मेहनत और लगन की तारीफ कर रहा है। ग्राम सभा जौसरा भटौली ही नहीं, पूरे इलाके में एनी की सफलता चर्चा का विषय बनी हुई है। गांव के लोगों का कहना है कि एनी ने साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य ठान लिया जाए, तो कोई मंज़िल दूर नहीं होती। बधाई देने वालों का उनके घर पर तांता लगा रहा। बधाई देने वालों में देव प्रताप सिंह (कमिश्नर ट्रिब्यूनल, जीएसटी), परम प्रकाश सिंह (तहसीलदार, गोंडा), देव प्रकाश सिंह (पूर्व ग्राम प्रधान), डॉ. मार्तण्ड प्रताप सिंह, पंकज सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।