6 नवम्बर से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा, निकलेगी कलश यात्रा

PRATAPGARH NEWS: विकासखंड सांगीपुर स्थित पूरे नेमधर में 6 नवम्बर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा। वहीं सात नवम्बर दिन शुक्रवार से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।कथा के पहले पूरे नेमधर में कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो कि सुबह 10 बजे से ग्रामीण अंचलों के मंदिर से होते हुए बूढ़ेनाथ मंदिर और बाबा घुश्मेश्वर नाथ मंदिर से होकर कथा स्थल पर पहुंचेगी। दोपहर दो बजे से 5 बजे तक डॉ. श्याम सुंदर पाराशर जी महाराज द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा। उक्त जानकारी कथा आयोजक अभिषेक मिश्र ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *