Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

मुरैनी-खानीपुर के बीच मट्टन नाले पर पांच करोड़ की लागत से बनेगा पुल, विधायक मोना ने कहा-खुलेगा विकास का नया द्वार
PRATAPGARH NEWS: रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र के मटटन नाले पर एक नये पक्के पुल की सौगात को लेकर क्षेत्रीय विधायक एवं कंाग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना तथा राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी का प्रयास रंग लाया है। विधायक आराधना मिश्रा मोना के शासन को भेजे गये प्रस्ताव के तहत मुरैनी-खानीपुर के बीच मटटन नाले पर लोक निर्माण विभाग से बनने वाले लगभग पांच करोड़ की लागत से नये पुल व इसके पहुंच मार्ग के लिए करोड़ों की सौगात मिली है। विधायक मोना तथा राज्यसभा मंे विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के इस बड़े प्रयास से स्वीकृत हुए मटटन नाले पर इस नये पुल के बन जाने से मुरैनी-खानीपुर क्षेत्र के कई गांवों व पुरवो तथा मजरे के लोगों को आवागमन को लेकर अब बेहतर सुविधा मुहैया हो सकेगी। प्रदेश शासन के अनुसचिव शिवकुमार के द्वारा निर्गत इक्तीस अक्टूबर के शासनादेश में प्रतापगढ़ जिले की रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र में मुरैनी-खानीपुर के बीच मटटन नाले पर बनने वाले नये पुल तथा पहुंच मार्ग के लिए चार करोड अटठान्नवे लाख पांच हजार रूपये अवमुक्त किया गया है। विधायक मोना ने उपलब्धि पर कहा है कि शीघ्र ही नये सेतु पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होने कहा कि नये सेतु के निर्माण से जनता को सुगम सुविधा के साथ क्षेत्र में विकास का नया द्वार भी खुलेगा। वहीं क्षेत्रवासियों में मंगलवार को पुल की सौगात की जानकारी को लेकर खुशी के माहौल में देखा गया। लोगों को इस नये सेतु से खानीपुर-मुरैनी के जुड़ने के साथ उदयपुर बाजार के लिए भी सीधा रास्ता सुलभ होने की खुशी है। शासन के द्वारा निर्गत शासनादेश की जानकारी मीडिया प्र्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से जारी विज्ञप्ति में दी गयी है। सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, पूर्व प्रमुख रामकृपाल पासी, पूर्व प्रमुख दृगपाल यादव, मुरैनी प्रधान नीरज सिंह, खानीपुर प्रधान राजेश सिंह, जिपंस लल्लन सिंह, बृजेश सरोज, सूर्यभान सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, डा0 वीरेन्द्र सिंह आदि ने मटटन नाले पर नये पुल की सौगात को लेकर क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना व राज्यसभा मंे विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के प्रयासों को सराहा है। गौरतलब है कि पखवारे भर पूर्व क्षेत्रीय दौरे में राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी तथा विधायक आराधना मिश्रा मोना ने खानीपुर व मुरैनी के लोगों से मुलाकात में इस नये पुल के जल्द स्वीकृत होने को लेकर ग्रामीणों को भरोसा भी दिलाया था।