Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: को जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय प्रतापगढ़ की अध्यक्षता में जनपद प्रतापगढ़ के समस्त राजकीय/एडेड/वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बारी बारी से गूगल मीट के माध्यम से बैठक की गई.जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ ने अपने उद्बोधन यू डायस पर ड्रॉप बॉक्स वाले विद्यार्थियों को इंपोर्ट प्रक्रिया को समयबद्ध संपन्न करने के लिए निर्देश दिया,जनजातीय पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यक्रमों को कराकर पोर्टल पर अपलोड करने हेतु निर्देश दिया,वीरगाथा 5.0 के अंतर्गत कार्यक्रमों को कराकर निर्धारित लिंक पर ससमय अपलोड करने हेतु निर्देश दिया,विकसित भारत बिल्डाथान के अंतर्गत शिक्षकों और विद्यार्थियों के विचार पंजीकृत कराने हेतु निर्देश दिया,OMSSE पोर्टल पर डाटा अपलोड करने हेतु निर्देश दिया, बोर्ड परीक्षा 2026 से संबंधित विद्यालयों से संबंधित आधारभूत सूचना बोर्ड की वेव साइट पर त्रुटिरहित अपलोड करने हेतु निर्देश दिया तथा स्कूल प्रोफाइल एवं शिक्षक,शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति की प्रक्रिया को त्रुटिरहित अपलोड करने हेतु निर्देश दिया. इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुलश्रेष्ठ तिवारी,डॉ विंध्याचल सिंह, श्रीमती गीता यादव, डॉ राजेंद्र कुमार, डॉ अनीस, सूर्येश प्रताप सिंह,लक्ष्मी नारायण मिश्र,शैलेश सिंह,सुरेश चंद्र यादव, डॉ राघवेंद्र कुमार पाण्डेय, पीके तिवारी सहित विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।