Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: एआरपी एसोशिएशन के प्रदेश पदाधिकारियों का चुनाव सूबे की राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ। सम्पन्न हुए एआरपी के चुनाव में केशव प्रसाद शाही को जहां प्रदेश अध्यक्ष चुना गया वही बेल्हा से शिल्पा को उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई। उक्त चुनाव में प्रतापगढ़ से ए आरपी राजीव सिंह,अवनीश श्रीवास्तव,शबाना,क्रीड़ा भारती अध्यक्ष ध्रुव शर्मा सहित प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से आए एआरपी उपस्थित रहे। शिल्पा के प्रदेश उपाध्यक्ष चुने जाने पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत सम्मान किया। प्रदेश नेतृत्व के देखरेख में संपन्न हुए चुनाव में संगठन के मजबूती पर बल दिया गया। शिल्पा के उपाध्यक्ष बनने पर लोगों ने बधाई देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता को शिल्पा बेहतर बनाने का हर सम्भव प्रयास रहेगा।