Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: मंगलवार को सुंदर मुदर जायसवाल नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में लौहपुरुष भारत के प्रथम गृह मंत्री, भारत रत्न सरदार पटेल जी की 148वीं जयंती पर प्रधानाचार्य दीपा मौर्य की अध्यक्षता में भाषण, रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी नगर अध्यक्ष पश्चमी नितिन विश्वकर्मा शामिल हुए। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के प्रणेता थे और उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष दीपा उमर, मंडल मंत्री राहुल चंद्र जैन , दिलीप अग्रहरी, बालिका विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाएं, और सैकड़ों की संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।