मेला देखने गए युवकों के साथ मारपीट के आरोप में तीन नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध केस

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के दिलावलपुर गांव के तीन युवक एक नवंबर को सिराथू दशहरा मेला देखने गए थे जहां कुछ युवक उनका मोबाइल छीनकर भागने लगे , पीड़ित द्वारा पीछा करने पर युवक उनके साथ मारपीट कर रेल की पटरी पर लिटा दिया , किसी तरह युवकों के चंगुल से बचकर पीड़ित सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है । सैनी कोतवाली के दिलावलपुर निवासी रोहित कुमार पुत्र जगतपाल ने रविवार को सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीती रात वह अपने चचेरे भाई मनोज कुमार व बृजेश कुमार के साथ सिराथू दशहरा मेला देखने गए थे , रोहित का आरोप है कि वहां पर कुछ लड़के उनका मोबाइल छीनकर भागने लगे जिसका विरोध करने पर युवक मारपीट कर जान से मारने की नियत से रेल की पटरी की लिटा दिया लेकिन ट्रेन न आने पर किसी तरह बचकर सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है । पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने सिराथू कस्बे के वार्ड नं चार हौली पर निवासी आकाश कुमार पुत्र गुरु बक्श , समर बहादुर उर्फ कल्लू , राजकुमार एवं एक अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *