Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बे के दो युवक बाइक से पेट्रोलपंप डीजल लेने जा रहे थे जहां रास्ते में दूसरे बाइक सवार कुछ लोग गाली गलौच कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट कर धमकी देने लगे , पीड़ित की शिकायत पर चार युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है ।
सैनी कोतवाली के सिराथू कस्बे के वार्ड नं आठ मंझनपुर रोड निवासी नितिन कुमार सोनकर पुत्र फूलचंद्र ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि सोमवार की शाम साढ़े छः बजे के करीब वह अपने दोस्त कस्बे के वार्ड नं चार निवासी शाश्वत केसरवानी पुत्र धर्मेंद्र कुमार के साथ टॉकीज रोड स्थित पेट्रोलपंप डीजल लेने जा रहा था । इस दौरान पीछे से आ रहे दूसरे बाइक सवार इंडिकेटर को लेकर कहासुनी हो गई । जिसके बाद दूसरे बाइक सवार युवक उनको गाली गलौच करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने लगे जिसका विरोध करने पर मारपीट कर धमकी देने लगे । नितिन की शिकायत पर सैनी पुलिस ने कुरा मुरीदन निवासी मनीष प्रजापति , श्रवण प्रजापति , अमित प्रजापति , वंश प्रजापति एवं कुछ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है ।