Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के दादू पुर गांव में घर के बाहर बैठी महिला के साथ पड़ोस के कुछ लोग गाली गलौच करते हुए मारपीट कर पीड़ित महिला को चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे । पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है । कड़ा धाम थाना क्षेत्र के दादूपुर निवासी शिवानी पत्नी महेंद्र सिंह ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 31 अक्टूबर की शाम चार बजे के करीब वह दरवाजे पर बैठी थी , तभी पुरानी बातों को लेकर पड़ोस के कुछ लोग उसको गाली गलौच करने लगे । शिवानी का आरोप है कि विरोध करने पर चारों लोग उसके साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे । पीड़िता की शिकायत पर कड़ा धाम पुलिस ने सुभाष सिंह , नीलम, रेखा देवी व सुभाष की मां के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है ।