दुकानदार के साथ मारपीट, चार के विरुद्ध केस

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना के भरवारी के निकट एक दुकानदार के साथ कुछ लोग मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे , पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है । कोखराज थाना क्षेत्र के बैरिहा निवासी अजय पटेल पुत्र फुर्ती लाल ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह एक नवंबर की रात मेले में समीर पटेल पुत्र ब्रह्मानंद के साथ चाट व चाउमीन की दुकान लगाए था , मेला समाप्त होने के बाद सामान लेने जा रहा था जहां रास्ते में कुछ लोग उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे , पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने महेशपुर निवासी आलोक , संदीप पटेल , राजेश कश्यप जमालमऊ व ज्ञान बाबू के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *