Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव में मामूली बात को लेकर महिला के साथ जेठ जेठानी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे , पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जेठ जेठानी के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है ।
कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर निवासी आरती देवी पत्नी मनीष कुमार मिश्रा ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका जेठ पुत्र पर ईंट पत्थर फेंकने का आरोप लगाते हुए अपनी पत्नी के साथ मिलकर मारपीट करने लगे बीच बचाव में पुत्र आर्यन के साथ भी मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जेठ अखलेश मिश्रा व जेठानी पूनम मिश्रा के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है ।