Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSAMBI NEWS: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक हीरालाल ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री सुरेश राही से सीतापुर स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान हीरालाल की जिले के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। मंत्री सुरेश राही ने कहा कि सरकार प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है, विशेष रूप से दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने संगठन स्तर पर दिव्यांग प्रकोष्ठ की भूमिका को और मजबूत करने पर बल दिया।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता हीरालाल ने मंत्री को जिले की जनसमस्याओं, विशेषकर दिव्यांगजन हित से जुड़े मामलों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। मंत्री सुरेश राही ने भरोसा दिलाया कि जिले में दिव्यांगजनों से संबंधित सभी आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और दोनों नेताओं ने प्रदेश में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।