शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

मकान किराया भत्ता संशोधित करने हेतु सौंपा ज्ञापन
KAUSAMBI NEWS: मंगलवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक ओम दत्त त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात करके ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में मकान किराया भत्ता के वर्गीकरण के संबंध में प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी शासनादेश द्वारा को शासनादेश में स्पष्ट है कि मुख्यालय से 8 किलोमीटर परिधि में कार्यरत समस्त कार्मिकों को बी श्रेणी का मकान किराया भत्ता देय है।जिला मुख्यालय का भत्ता देय है। वेतन समिति 2016 की संस्तुतियों पर लिए गए शासन के निर्णय के अनुसार मकान किराया भत्ता की दरों में संशोधन के संबंध में अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी शासनादेश में श्रेणियों के निर्धारण में स्पष्ट है की श्रेणी अ के अतिरिक्त सभी जिला मुख्यालय ब श्रेणी में रखे जाएंगे। इस स्थिति में जनपद कौशांबी के जिला मुख्यालय मंझनपुर की 8 किलोमीटर की परिधि में स्थित परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को श्रेणी बी का मकान किराया भत्ता मिलना चाहिए जो कि वर्तमान में नहीं दिया जा रहा है।मिड डे मील योजना संचालित करने में आ रही समस्याओं के निराकरण हेतु दिए गए ज्ञापन में फल की कन्वर्जन कास्ट सहित रसोइया मानदेय और खाद्यान्न हेतु समय से भेजने की मांग की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समस्याओं के निराकरण हेतु आश्वासन दिया। इस मौके पर अवनीश मिश्र,अजय सिंह,बालचंद्र, अनूप वर्मा, ज्ञानेश मिश्र, बिना चंद्र रजक,अनुराग सोनकर आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *