Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में और क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय के पर्यवेक्षण में मंगलवार को यातायात माह नवंबर जागरूकता अभियान के तहत जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान प्रभारी यातायात उपनिरीक्षक लालजी सविता व यातायात पुलिस टीम ने ब्रिलियंट ओरियंट स्कूल, पक्का तालाब के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी और सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में छात्रों को प्रचार-प्रसार सामग्री भी वितरित की गई। इसके साथ ही यातायात पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट, बिना फिटनेस और दोपहिया वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। वहीं, नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा चलाने और हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इसी क्रम में थानाध्यक्ष बकेवर ने जानकी इंटर कॉलेज, बकेवर में छात्रों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी और जागरूकता सामग्री वितरित की। यातायात विभाग का कहना है कि नवंबर माह के दौरान जिलेभर में ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके और आमजन को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया जा सके।